spot_img
Wednesday, April 22, 2026

सिविल कोर्ट केवलारी में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

- Advertisement -spot_img

केवलारी (हिन्द शिला) -आज सिविल कोर्ट केवलारी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ । माननीय न्यायधीश प्रेमदीप शाह एवं अधिवक्ता गणों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र में पूजन अर्चन कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया । न्यायालय द्वारा लगभग 250 पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने के लिए नोटिस जारी किए गए थे । उपस्थित पक्षकारों को न्यायालय द्वारा समझाइश देकर 24 प्रकरणों में आपसी समझौता कराया गया । इस लोक अदालत में 70 पक्षकारों को लाभ अर्जित हुआ । इस अवसर पर अधिवक्ता गणों में बद्री नारायण प्रसाद डोंगरे, दामोदर प्रसाद शुक्ला, मनीष ग्यारसिया, श्रीमती नीलमा डेहरिया, भूपेंद्र साहू, जगन्नाथ साहू, पीतम राजपूत, महेश तिवारी, राकेश सिंह, लखन चंद्रवंशी, डिलेश्वर नाग, मोती जघेला, संजय तिवारी, मनोज बघेल, संतोष डेहरिया, शैलेश जयसवाल, संतोष राणा, आशीष साहू सहित अन्य अधिवक्ता गणों की उपस्थिति रही ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो