spot_img
Wednesday, April 22, 2026

80 साल के बुजुर्ग पर हमला करने वाले रहीम खान एवं सहयोगी पर हुआ मामला दर्ज

- Advertisement -spot_img

बच्चा चोरी के शक पर हिंदू बुजुर्ग पर किया था हमला, जबलपुर निवासी हैं दोनों आरोपी

केवलारी (हिन्द शिला) । मामला केवलारी थाना अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 05, शास्त्री वार्ड (कोहका) नगर परिषद केवलारी का है जहां पर आरोप है की कल दिनांक 05/05/2023 को लगभग दोपहर 03 बजे भारत गुमास्ता पिता , खारगराम गुमास्ता जाति लोधी उम्र 80 वर्ष पर जबलपुर निवासी रहीम खान एवं शहजादी खान द्वारा बच्चा चोर के शक पर मारपीट की गई जिसके उपरांत उक्त बुजुर्ग व्यक्ति एवं स्थानीय नगर वासियों द्वारा थाना केवलारी में पहुंचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई जिस पर केवलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 एवं 504 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली गई है एवं मामले को विवेचना में लिया गया है।

क्या है मामला

शिकायतकर्ता द्वारा आपने आवेदन पर उल्लेख किया गया है की कल दिनाँक 5/05/2023 दिन शुक्रवार को लगभग दोपहर 3 बजे ग्राम कोहका(शास्त्रीवार्ड) में भारत गुमास्ता पिता श्री खरगराम गुमास्ता जाति लोधी उम्र 80 वर्ष(लगभग) अपने मोहल्ले में ग्राम के पटेल मोहित उपाध्याय उर्फ साजन पटेल के यहाँ सब्जी देने गया था और हमेशा सब्जी देने जाता है , सब्जी देने के बाद वहाँ से घर लौट रहा था तभी श्री राम मंदिर के पास गंगा स्नान करके लौट रहे ग्राम कोहका में नबी खान उर्फ धम्मू खान के घर शादी में आये मेहमान गंगा स्नान करके वहां से आ रहे थे साथ मे उनके कुछ छोटे बच्चे व बच्चियां भी थी वो अचानक वो शिकायत कर्ता भारत गुमास्ता को देखकर शायद डर गये। जिसके कारण भारत गुमास्ता को बिना कोई गलती के बिना कोई अपराध के उनके यहां आए जबलपुर से मेहमान सुलतान व कुछ महिलाएं द्वारा उनपर झूठे व गलत आरोप व प्रत्यारोप लगाकर भारत गुमास्ता को मारा गया व पिटाई की गई और उन्हें मुहल्ले के कुछ लोगो के द्वारा बीचबचाव किया गया । उक्त घटना के उपरांत पीड़ित भारत गुमास्ता व वार्ड के जागरूक नागरिकों द्वारा न्याय दिलाने हेतु केवलारी थाना में, थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया एवं दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई । ताकि भविष्य में ऐसे बाहर से आये असामाजिक तत्वों द्वारा जो ग्राम कोहका में बुजुर्ग व्यक्ति के साथ घटना हुई व उसके साथ दुराचार अभद्र व्यवहार किया गया है ऐसा कभी किसी अन्य के साथ न हो ऐसी घटना आगे न हो। इसलिए दोषियों व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही होना चाहिये । जिस पर केवलारी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो