ना पक्की सड़कें, ना नाली, ना स्ट्रीट लाइट, फिर भी भाजपा नेता तारीफों के पुल बांध रहे देकर मीडिया में बाइट !
नगर परिषद केवलारी अध्यक्ष के निवास स्थान से महज़ 200 मीटर की दूरी की सड़के है जर्जर !
सड़क निर्माण के लिए केवलारी विधायक राकेश पाल ने की थीं घोषणा
केवलारी (हिन्द शिला) । सिवनी जिले की नगर परिषद केवलारी मुख्यालय में बारिश के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है । बारिश के कारण नगर परिषद केवलारी के अनेक वार्डो की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई हैं ! कई सड़कों पर पानी भी भरा है। ऐसे में वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो रहा है और वे हादसे का शिकार हो रहे हैं । बावजूद इसके जिम्मेदार अधकारी एवं जनप्रतिनिधियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। आलम यह है कि वार्ड क्रमांक 1 गांधी वार्ड जिस पर नगर परिषद केवलारी की अध्यक्ष का स्वयं निवास स्थान है उनके निवास स्थान से महज डेढ़ सौ से 200 मीटर की दूरी पर सड़कों की हालत बेहद गंभीर है ,सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है । स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यहां तक कि आए दिन लोग छोटे-छोटे हादसों के शिकार हो रहे हैं । ऐसा नही है कि जिम्मेदार विभाग, प्रशासन या जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी नहीं है , बल्कि सड़क की हालत अत्यंत खराब होने की वजह से नगर परिषद चुनाव के उपरांत शपथ ग्रहण समारोह में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह द्वारा मंच से घोषणा की गई थी कि केवलारी मालारा मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा घोषणा के लगभग 6 माह बीत गए किंतु उक्त मार्ग का निर्माण कार्य तो बहुत दूर की बात है उसमें मरम्मत का कार्य भी नहीं किया जा रहा जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । एवं हल्की बारिश में ही उक्त सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों पर पानी भर जाता है जिससे यात्रियों के साथ आए दिन छोटे-छोटे हादसे घटित होते रहते हैं ।
ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि
नगर परिषद केवलारी के वॉर्ड क्रमांक 01गांधी वॉर्ड (मलारा) से ग्राम खरसारू, देवरी, थावरी, बरैली, मजगामा, कुराड़ी इत्यादि अनेक ग्रामों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो कि वार्ड वाशियो के आवागमन का भी मुख्य मार्ग है वह लंबे अरसे से जर्जर अवस्था में है । सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो चुके हैं हल्की बारिश में ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, वाहनों को भी भारी नुकसान हो रहा है । आए दिन यात्रियों को छोटे-छोटे हादसों का सामना करना पड़ता है। डोब खरसारु मुख्य मार्ग से बेनगांगा नदी के पुल तक तो सड़क का नामोनिशान तक नहीं बचा है । वाहन चालक महेश पंचेश्वर के मुताबिक दिन के समय भी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। 3-4 फुट गहरे गड्ढे कभी भी किसी की जान ले सकता है । विभाग को मरम्मत करवाकर आमजन को राहत देनी चाहिए ।
जिम्मेदारों का ध्यान नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश में सड़कों का टूटना लाजमी है, लेकिन लगभग दो वर्ष बीत जाने के बावजूद गड्ढो में मिट्टी-कंक्रीट डालकर राहत दी जा सकती है, लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । यहां का विभाग न तो आम जन का दर्द समझ रहा है और न ही स्थानीय एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे है ।
नगरवासियों ने कई बार बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए की मांग
स्थानीय रहवासियों ने कई बार प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मांग की है लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते वार्ड में लोगों को बुनियादी सुविधाएं जैसे बेहत्तर सड़कें, साफ पेयजल, स्ट्रीट लाइट जेसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। इससे स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
नालियां नहीं होने से जगह जगह भरता है पानी
नगर परिषद केवलारी में अव्यवस्थाओं का अंबार इस कदर हावी है कि इस वार्ड में नाली नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी होती है। नालियां नहीं होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जगह जगह भारत है और सड़क पर बहता है। सड़क पर भरे पानी में मच्छरों का लार्वा पनपता है। इससे इस वार्ड में मच्छरों की संख्या में वृद्धि होने से मच्छर जनित बीमारियां फैलती हैं। इस वार्ड में अधिकांश क्षैत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात होते ही सड़को अंधेरा छा जाता, लोगों को अपने घरों से निकलने पर तमाम तरह के भय सामना करना पड़ता है ।


