केवलारी (हिन्द शिला) । दिनांक 2 अप्रैल 2023 रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह जी का सिवनी आगमन होने पर डिंडोरी के विधायक पूर्व मंत्री माननीय श्री ओमकार सिंह मरकाम एवं निवास मंडला के विधायक माननीय श्री डॉ अशोक मर्सकोले जी सिवनी में श्री दिग्विजय सिंह से भेंट उपरांत वापस मंडला डिंडोरी प्रस्थान जाते वक्त केवलारी में आधा घंटा के लिए ठहराव हुआ। चाय मे राजनैतिक चर्चा कर अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्तान किये ।इस मौके पर सुभाष बघेल पूर्व जनपद अध्यक्ष, मुकेश सिंह राजपूत जनपद सदस्य, रमाशंकर संगठन मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, कमल सिंह ठाकुर अध्यक्ष जल उपभोक्ता संस्था, राकेश आत्मपूज्य पत्रकार एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश के मीडिया प्रभारी श्री प्रीतम सिंह उईके उपस्थित थे।



