राजनीतिक गलियारों में बड़ी सरगर्मी , आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी प्रबल उपस्थिति दर्ज करवाने की हो रही चर्चा !
केवलारी (हिन्द शिला) । मरार माली समाज का समाजिक एकता सम्मेलन गजानंद पंचेश्वर ज़िला महामंत्री भाजपा जिला सिवनी के नैतृत्व में महात्मा सावित्रीबाई फुले की जयंती दिवस के पूर्व, श्री रामकिशोर कांवरे आयुष मंत्री मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में केवलारी मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खेल परिसर में दिनांक 2 अप्रैल 2023 दिन रविवार को समाज का विशाल जनसमुदाय की उपास्तिथी में आयोजित किया गया।उद्घाटन संबोधन में गजानंद पंचेश्वर ने कहा कि मरार माली समाज सबसे ज्यादा संगठित समाज है, यह कार्यक्रम समाज का जागरण का बिषय है, समाज के युवाओं ने चारों दिशाओं से रैली निकालकर मरार माली समाज का एकता का संदेश दिया है। शिक्षा और स्वतंत्रता बच्चों की रूकावट ना बने, समाज के कमजोर लोगों की सहायता करना मूल धारा में जोड़ने के लिए हर हाथ उठना चाहिए। रामकिशोर कांवरे मंत्री मध्यप्रदेश शासन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेहनत, लगन,ईमानदारी, लक्ष्य, सेवा से ही आदमी पूज्य हो जाता है। समाज की कुरीतियों को दूर करने का काम करो, अच्छा करो, मनूष्य जो जैसा सोचता है वह वैसा बन जाता है,जो अपनी जगह छोड़ेगा, दूसरा आकर उसमे बैठ जाएगा, यदि हमने दूसरों का सम्मान नहीं किया तो तुम्हें सम्मान नहीं मिलेगा। यह उद्गार मध्य प्रदेश शासन के मंत्री रामकिशोर कावरे ने अपने सामाजिक सम्मेलन में करते हुए सामाजिक बंधुओं से आग्रह किया कि समाज को नई दिशा देने का काम करें। समाज को नशा मुक्त बनाने का काम करें, समाज को एकरूपता में लाने का काम करें, मैं आज आपके सामने खड़ा हूं मैंने भी समाज को संदेश दिया 2009 में मैंने विधायक रहते हुए अपनी शादी भी सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत की थी। बालाघाट ऐसा जिला है जहां समाज के दो दो लोग विधायक है, राजनीतिक मंचों में सुश्री हिना कावरे जी एक तरफ बैठती है और मैं एक तरफ बैठता हुं । लेकिन जब समाज की बात आती है दोनों नेता आजू बाजू में बैठकर के समाज के हित की बात करते हैं। मंचासीन समस्त अतिथियों ने भी समाज की वंशावली, महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्री देवी फूले के योगदान ओर समाज की दिशा दशा की सुधार को लेकर अपने अपने मंतत्व अनुसार बिचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपास्तिथ माननीय रामकिशोर कांवरे मंत्री मध्यप्रदेश शासन,श्री गजानंद पंचेश्वर कार्यक्रम आयोजक, उमेश सैनी संत, संतोष पंजारिया जिलाध्यक्ष मरार समाज सिवनी, रमेश पंचेश्वर जिलाध्यक्ष मरार समाज बालाघाट,भगवत प्रसाद भामरे जिलाध्यक्ष मरार समाज मंडला,श्री मति पुष्पा नागेश्वर सरपंच लालबर्रा बालाघाट, रमेश देशमुख महामंत्री जिला मरार समाज सिवनी,भरत लाल कांवरे उपाध्यक्ष जिला मरार समाज सिवनी, गोपाल माली सचिव जिला मरार समाज सिवनी सहित मंच पर आसीन गणमान्य समाजिक पदाधिकारियों का क्षैत्रीय मरार माली समाज के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने पगड़ी बांधकर पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया था।
भीषण गर्मी में भी बेठे लोग !
जिला स्तरीय समाजिक सम्मेलन की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्री देवी फूले की पूजा के साथ भरी दोपहरी में प्रारंभ किया गया। दुरदराज से आयी महिला बालिकाओं, पुरूषों हजारों की संख्या में भीषण गर्मी की लपट में भी खेल मैदान में बेठे रहे।



