spot_img
Sunday, June 21, 2026

राष्ट्रीय बजरंग दल की सक्रियता के चलते गौ तस्कर पहुंचा जेल

- Advertisement -spot_img

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची केवलारी पुलिस, बगैर देर किए , किया अपने कर्तव्यों का निर्वहन ।

केवलारी (हिन्द शिला) । थाना केवलारी क्षेत्र उगली -केवलारी मुख्य मार्ग पर ग्राम झोला की ओर जाने वाली सड़क पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ तस्कर को पकड़ा गया एवं केवलारी पुलिस को सूचना दी गई जिसके उपरांत केवलारी पुलिस ने एक गौ तस्कर को चार गाय के साथ धर दबोचा। उसे थाना केवलारी लाकर गोवध निवारण की विभिन्न धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। केवलारी थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि गौ तस्करी रोकने को लेकर केवलारी थाना क्षैत्र में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में उन्हें राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख राजेश बघेल द्वारा रात को लगभग 3:00 बजे सूचना मिली कि उगली केवलारी मुख्य मार्ग पर ग्राम झोला की ओर जाने वाली सड़क पर
कुछ गौ तस्कर गायों को लेकर तस्करी के लिए जाने की फिराक में हैं। सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर एक गौ तस्कर को चार गाय के साथ पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी गौ तस्कर ने अपना नाम व पता दिरगसिग पिता छिद्दी गोंड निवासी ग्राम अलोनीखापा बताया है । आरोपी को संबंधित धारा के तहत जेल भेज दिया गया है। राजेश कुमार बघेल जिला अध्यक्ष गौ रक्षा परिषद, बाबूराम बघेल ब्लॉक उपाध्यक्ष गौ रक्षा परिषद ,शिवम सिंह महामंत्री, दीपक तिवारी, प्रमोद साहू, एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की सिवनी जिले के अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो