spot_img
Wednesday, April 22, 2026

Rewa Crime News: जेल से बाहर आते ही रेप के मुलजिम ने कर दिया यह नया कांड, हुआ गिरफ्तार

- Advertisement -spot_img

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

रीवा. रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र से हैरान करनेवाला एक मामला सामने आया है. यहां रेप के एक मुलजिम ने जेल से बाहर आते ही एक ऐसा कांड कर दिया कि फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

यह मामला नईगढ़ी नगर परिषद क्षेत्र का है. इस नए मामले में रेप के आरोपी ने जेल से बाहर आते ही उस लड़की से बदला लेने के लिए एक साजिश रची, जिसने इस पर बलात्कार का केस किया था. रेप के मुलजिम ने पीड़िता को बदनाम करने की साजिश रच डाली. इस साजिश के तहत उसने पीड़िता के साथ अपनी तस्वीर प्रिंट कराई और पूरे गांव में चिपका दिया. गांव की दीवारों पर इस तस्वीर के चिपकाए जाने के बाद पूरे गांव में बवाल मच गया. ग्रामीणों ने यह बात युवती के घर तक पहुंचा दी.

रेप का मुलजिम जिस वक्त यह हरकत कर रहा था, उसी वक्त पूरा कारनामा गांव के किसी युवक ने अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद युवती के गुस्साए परिजन सीधे थाने पहुंच गए. युवती ने एकबार फिर रेप के आरोपी के खिलाफ नया मामला दर्ज करा दिया. नया मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जेल से छूटे इस मुलजिम को फिर से गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने कहा कि पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. युवक का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है.

Tags: Crime against women, Rewa police, Rewa viral video

Source link

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो